ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

“क्या हर आत्मा को पार करनी पड़ती हैं 84 लाख योनियाँ?”

84 के भय से मुक्त तुम्हें कोई नहीं कर सकता, स्वयं ही कर सकते हो। भय वास्तविक है। तुम चाहोगे कि मैं तुमसे कह दूं कि नहीं जी, कोई चिंता की बात नहीं है, चौरासी कोटि योनियां वगैरह नहीं होतीं–ताकि तुम निश्चित हो जाओ और लग जाओ अपनी वासनाओं की दौड़ में फिर।
सत्य यही है कि प्रकृति का चक्र वैज्ञानिक है, वह घूम रहा है। तुमने अगर मनुष्य होने का लाभ न उठाया तो तुम मनुष्य होने का अधिकार खो देते हो। यह सीधा-सा गणित है। आखिर मनुष्य होने का हक तुम्हें मिला है–किसी कारण से न।

ब्रज के वैष्णव संत से किसी ने पूछा, संन्यस्त होना चाहता हूँ-उसने कहा कि आपको देखकर, आपकी यह दिव्य कांति, आपका यह अपूर्व अपार्थिव सौंदर्य–मेरे मन में भी बड़ी गहन आकांक्षा उठी है। मगर मैंने कभी इसके पहले कभी सोचा भी नहीं था। और मैं कभी धर्म इत्यादि में उत्सुक भी नहीं रहा। पाखंडियों से मैं जरा दूर ही दूर रहा। मेरे पिता माता भी मुझे अगर कभी ले जाना चाहते हैं तो मैं बच जाता हूं हजार बहाने करके। प्रवचनों की बातें सुन कर मुझे सिर्फ सिरदर्द हो जाता है और ऊब आती है। मगर आपको देखकर मैं बड़ा उत्सुक हो गया हूं और एक भाव उठता है भीतर कि मैं दीक्षित हो जाऊं। मगर यह मेरी समझ में नहीं आता कि अनायास! पीछे कोई सिलसिला नहीं है, कोई श्रृंखला नहीं है। अनायास! इतनी बड़ी बात की मेरे मन में कैसे आ गई!


तुम मनुष्य हो, यह अकारण नहीं है। कुछ किया होगा। कुछ हुआ होगा। अनंत अनंतयात्रा-पथ पर तुमने अर्जन किया है मनुष्यत्व। यह अर्जित है। लेकिन यह अवसर अवसर ही है। यह तुम्हारी कोई शाश्वत संपदा नहीं है। तुम इसके मालिक नहीं हो गए हो। यह क्षणभंगुर है। यह आज है और कल चला जाएगा। जैसे अर्जित किया है वैसे ही गंवा भी सकते हो।
कब कौन हाथी से मुनष्य जन्म लेगा, या मनुष्य से हाथी आपके भाव से प्रेरित विचार रूपांतरित कर्म ही तय करेंगे।
यही 84 योनियों का चक्र है। बाहरी बातें नहीं अंतरात्मा से प्रगट कर्म ही तय करेंगे कि आप कौन हो और क्या होओगे। प्रकृति के विज्ञान में पाखंड काम नहीं आता।

Vinkmag ad

Read Previous

चैत्र नवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व

Read Next

अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी हैं परम पूज्य हरिवंश जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular