धार्मिक गतिविधिया

देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक यज्ञ-अनुष्ठान, शिवमहापुराण एवं श्रीमद्भागवत कथा, देवी कवच पाठ तथा ज्योतिषीय सेमिनारों की विशेष मीडिया कवरेज और दिव्य झलकियां

बेहतरीन लेखनी के लिए पुरस्कृत हुई रीचा झा

पूरे बिहार में आयोजित मेरा प्रखंड-मेरा गौरव प्रतियोगिता में रीचा झा (सुपुत्री-सुभाष झा) को विद्यापति धाम के बारे में विशिष्ट लेखनी के लिए बिहार पर्यटन विभाग, पटना में पुरस्कृत किया गया सर्टिफिकेट के साथ ही पुरस्कार की राशि भी प्रदान की गई। पर्यटन मंत्री श्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि चुने हुए बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में अब संपूर्ण विश्व के लोग जानेंगे इन स्थलों को और भी विकसित किया जाएगा।

पर्यटन विभाग ने गत वर्ष मेरा प्रखंड-मेरा गौरव प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें रीचा को मौया होटल पटना में पहले भी पुरस्कृत किया जा चुका था। कल उसके विजेताओं को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, सिख हेरिटेज भवन, दारोगा राय पथ में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री श्री राजू कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार एवं हिन्दी साहित्य के जाने माने कवि, रचनाकार एवं दिव्य आलेख पत्रिका के संपादक अविनाश बंधु एव पर्यटन विभाग के गणमान्य लोग उपस्थित थे।