ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

ऊर्जा का वो रहस्य, जो कोई नहीं बताता

अध्यात्म के अनुसार, आभामंडल एक ऐसा अदृश्य ऊर्जा क्षेत्र होता है, जो हमें नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में मदद करता है। यह केवल ऊर्जा का घेरा नहीं, बल्कि एक कवच है, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य की सुरक्षा करता है। अगर आभामंडल कमजोर हो जाए, तो किसी नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करना या खुद के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक या आध्यात्मिक स्वास्थ्य को ठीक रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, पहले ये समझना जरूरी है कि आभा कैसे आपकी रक्षा करता है और अगर कमजोर हो जाती है, तो क्या लक्षण दिखते हैं।

मजबूत आभामंडल के फायदे

जब आपका आभामंडल स्वच्छ और संतुलित होता है, तब आप मानसिक रूप से स्थिर होते हैं, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षित रहते हैं, बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है, आत्मबल और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है। आभामंडल के मजबूत रहने पर आप भावनात्मक रूप से स्थिर रहते हैं और चिंता, क्रोध और मानसिक थकावट से आपका बचाव होता है। परंतु जैसे ही यह आभा प्रदूषित होता है, आपको थकान, चिंता, डर, अवसाद और बार-बार अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मजबूत आभामंडल आत्मविश्वास बढ़ाता है और लोगों को आपकी ओर आकर्षित करता है।

कमजोर आभामंडल के लक्षण

कमजोर आभा के कुछ ऐसे लक्षण दिखलाते हैं जिससे पता चल जाता है कि आपका आभामंडल कमजोर या दूषित हो चुका है:

  • लगातार सिरदर्द या भारीपन
  • अनावश्यक क्रोध या चिंता का बढ़ना
  • किसी जगह जाकर घबराहट महसूस होना
  • नींद की कमी या बुरे सपने आना
  • बिना कारण थकावट या सुस्ती
  • भीड़ में भी अकेलापन महसूस करना
  • अचानक रोने का मन करना
  • ऊर्जा की कमी महसूस होना
  • आत्मविश्वास की कमी
  • निर्णय लेने में कठिनाई
  • बार-बार बीमार पड़ना और दवाओं का असर न होना
  • नकारात्मक सोच और व्यवहार

आभा की शुद्धि कैसे करें?

मंत्र, यंत्र और ध्यान से आभामंडल की रक्षा की जा सकती है या उसे मजबूत बनाया जा सकता है।

  • मंत्र जाप — ॐ नम: शिवाय, ॐ ह्रीं नम: जैसे बीज मंत्रों का जाप आभामंडल को बलवान बनाता है।
  • ध्यान — चलते, लेटे या बैठकर किया गया ध्यान भी प्रभावी है।
  • हस्त मुद्राएं — ज्ञान मुद्रा, प्राण मुद्रा जैसे हस्त संकेत शरीर में ऊर्जा संतुलन बनाए रखते हैं।
  • यंत्र — विशिष्ट यंत्रों (जैसे श्री यंत्र) का प्रयोग ऊर्जा प्रवाह को नियमित करता है।
  • सकारात्मक सोच और आचरण — जब आप दूसरों के लिए अच्छा सोचते हैं, झूठ, छल, क्रोध से दूर रहते हैं, तो आभामंडल स्वयं ही शक्तिशाली हो जाता है।
  • ध्वनि चिकित्सा — सिंगिंग बाउल, विंड चाइम या मंत्रों की ध्वनि आभामंडल को संतुलित करती है। ओम मंत्र का जाप विशेष रूप से प्रभावशाली होता है।

आभामंडल को आप जीवन का सुरक्षा-कवच मान सकते हैं। जैसे शरीर को मजबूत रखने के लिए पोषण, व्यायाम और नींद जरूरी है, वैसे ही आभामंडल को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मकता, ध्यान और सात्विक जीवन अनिवार्य है।

याद रखें, जो लोग अपनी आभा को तेजस्वी बनाते हैं, उनका व्यक्तित्व आकर्षक हो जाता है, अवसर स्वत: उनके पास आते हैं और नकारात्मकता उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती।

Vinkmag ad

Read Previous

विश्व पटल पर छाए जगद्गुरू सतीशाचार्य जी महाराज

Read Next

तितिक्षा: वह शक्ति जो आज हर किसी को चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular