ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

“ग्रहों की गूंज, जीवन की दिशा: आचार्य आदित्य झा”

ज्योतिषाचार्य जी, आपका ज्योतिष में आने का सफर कैसा रहा? क्या यह एक आश्चर्यजनक यात्रा थी?
उत्तर-बचपन से ही इनकी रूचि अध्यात्म एवं ज्योतिष में रही है। इनके दादा जी जो संस्कृत के विद्वान शिक्षक के साथ कर्मकांड एवं अनुष्ठान भी करवाते थे। उनको देखकर इनकी रूचि ज्योतिष सीखने के लिए प्रबल हुई। कुछ सालों तक ये होटल मैनेजमेंट में रहे जहां अपने साथियों का कुंडली विश्लेषण किया जिससे सभी काफी प्रभावित होते थे। शुरू में घर-परिवार के लोग इन्हें एमबीए के बाद मैनेजमेंट या सरकारी संस्थान में उच्च कोटि की नौकरी के लिएं जाने को कहते थे। क्योंकि इनके पिताजी स्व. नंद कुमार झा जी खुद एक उच्च कोटि के विद्वान सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक थे जिनकी विद्वता एवं ज्ञान के दूर-दराज के लोग भी कायल थे। जब इनकी कही भविष्य वाणी सत्य होने लगी तो परिवार के लोगों ने भी इनका भरपूर साथ दिया।

जब कोई व्यक्ति आपके पास अपनी समस्याएं लेकर आता है, तो आप उनकी मदद कैसे करते हैं?
उत्तर- उनकी समस्या का विश्लेषण करता हूँ और उसके मूल कारण को पहचानने की कोशिश करता हूँ। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उन्हें आत्मविश्वास दिलाता हूँ कि हर समस्या का समाधान संभव है, और सही दिशा में प्रयास करने से वे अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं। मैं उन्हें व्यावहारिक और सरल उपाय बताने के साथ-साथ सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता हूँ।

क्या आप मानते हैं कि ज्योतिष हमारे जीवन को आकार देता है?
उत्तर- ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर कुछ हद तक प्रभाव डालती है। यह हमारे स्वभाव, प्रवृत्तियों और जीवन की संभावनाओं का संकेत देती है। यानी ज्योतिष एक ह्लमार्गदर्शकह्व की तरह काम करता है, जो हमें सही दिशा दिखा सकता है।
लेकिन यह मानना भी जरूरी है कि केवल ज्योतिष ही हमारे जीवन को पूरी तरह निर्धारित नहीं करता। हमारे कर्म, निर्णय और प्रयास भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। कर्म ही प्रधान है—यह सिद्धांत भगवद्गीता में भी स्पष्ट रूप से बताया गया है।

आपके अनुसार, ज्योतिष और आत्म-ज्ञान में क्या संबंध है?
उत्तर- ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के भीतर छिपे स्वभाव, गुण-दोष, प्रवृत्तियों और जीवन के उद्देश्य को समझने का एक दर्पण भी है। जब कोई व्यक्ति अपनी कुंडली के माध्यम से स्वयं को समझने की कोशिश करता है, तो वह धीरे-धीरे आत्म-ज्ञान की ओर बढ़ता है।

ज्योतिष में विश्वास करने वाले लोगों के लिए आपका संदेश क्या है?
उत्तर- सबसे पहले, ज्योतिष शास्त्र को केवल भाग्य बताने का साधन न मानें, बल्कि इसे एक मार्गदर्शक के रूप में देखें। यह आपको जीवन की संभावनाओं, चुनौतियों और सही समय का संकेत देता है—लेकिन अंतिम निर्णय और परिणाम आपके कर्मों पर ही निर्भर करते हैं।
आपके अनुसार, ज्योतिष के सबसे बड़े लाभ क्या हैं?
उत्तर- मेरे अनुसार, ज्योतिष शास्त्र के सबसे बड़े लाभ व्यक्ति के जीवन को समझने, सुधारने और संतुलित करने में छिपे हैं। यदि इसे सही दृष्टिकोण से अपनाया जाए, तो यह केवल भविष्यवाणी नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली मार्गदर्शन प्रणाली बन जाता है।

क्या आप मानते हैं कि ज्योतिष हमारे रिश्तों को बेहतर बना सकता है?
उत्तर- हाँ, एक संतुलित दृष्टिकोण से देखें तो ज्योतिष शास्त्र हमारे रिश्तों को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है—लेकिन यह तभी संभव है जब इसे समझदारी के साथ अपनाया जाए।
उदाहरण के लिए, कुंडली मिलान या ग्रहों की स्थिति के आधार पर यह जाना जा सकता है कि दो लोगों के बीच कहाँ सामंजस्य है और कहाँ मतभेद हो सकते हैं। इससे हम पहले से ही सावधान रहकर अपने व्यवहार में सुधार कर सकते हैं

ज्योतिष के बारे में आप लोगों को क्या बताना चाहेंगे जो शायद नहीं जानते हैं?
उत्तर- बहुत से लोग मानते हैं कि ज्योतिष सिर्फ भविष्य बताने के लिए है, जबकि वास्तव में यह जीवन को समझने और दिशा देने का विज्ञान है।
ज्योतिष आपको यह संकेत देता है कि आगे क्या हो सकता है, । आपके कर्म और निर्णय हमेशा महत्वपूर्ण रहते हैं।
ज्योतिष में बताए गए उपाय (मंत्र, दान, साधना) कोई जादू नहीं हैं, बल्कि वे आपके मन, ऊर्जा और सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए होते हैं।

सबसे अनोखा मैथिल विवाह की परम्परा

Vinkmag ad

Read Previous

क्या 84 लाख योनियों के बाद ही मिलता है मानव जन्म?

Read Next

युवा धर्मगुरु श्री हरिवंश जी महाराज की प्रेरणादायी गाथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular