ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

युवा धर्मगुरु श्री हरिवंश जी महाराज की प्रेरणादायी गाथा

आज जब समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है और नई पीढ़ी भौतिकता की ओर आकर्षित हो रही है, ऐसे समय में श्री हरिवंश जी महाराज जैसे युवा धर्मगुरु समाज के लिए आशा की किरण हैं। वे अपने ज्ञान, भक्ति, सेवा और संस्कारों के माध्यम से सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं तथा युवाओं को धर्म और मानवता के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।
निस्संदेह, श्री हरिवंश जी महाराज केवल एक कथावाचक नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने वाले एक प्रेरणास्रोत, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और मानवता के सच्चे उपासक हैं।

मिथिला की पावन भूमि बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग ग्राम में जन्मे श्री हरिवंश जी महाराज बचपन से ही धार्मिक वातावरण में पले-बढ़े। आपके पूज्य पिता पंडित श्री महानंद मिश्रा एवं माता श्रीमती गंगा देवी भगवान के परम भक्त रहे हैं। उनका संपूर्ण जीवन संत, ब्राह्मण एवं गौसेवा को समर्पित रहा। माता-पिता ने ही प्रथम गुरु के रूप में आपको धर्म और संस्कारों की शिक्षा दी तथा अध्यात्म के पथ पर अग्रसर किया।

इसके पश्चात वृंदावन की पावन भूमि पर धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय में पंडित श्री राजवंशी द्विवेदी जी के सानिध्य में आपका यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। गुरुकुलीय परंपरा में आपकी प्रारंभिक शिक्षा हुई, जहां आपने वेद, कर्मकांड एवं ज्योतिष का गहन अध्ययन किया। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि को देखकर गोलोकवासी पंडित श्रीनाथजी शास्त्री जी महाराज ने आपको विशेष स्नेह प्रदान किया और आपने उनके सानिध्य में श्रीमद्भागवत का अध्ययन किया।

इसके बाद मां भगवती के परम उपासक परम पूज्य अग्निहोत्री करपात्री परमहंस स्वामी श्री चिदात्मन जी महाराज से आपने गुरु दीक्षा प्राप्त की। आपके जीवन में दीक्षा गुरुदेव सिमरिया वाले सरकार की विशेष कृपा रही, जिनकी प्रेरणा से वर्ष 2006 में आपने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया। धीरे-धीरे आपकी कथा सेवा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अनेक राज्यों तक पहुंची और लाखों श्रद्धालु आपकी वाणी से प्रभावित होने लगे।

श्री हरिवंश जी महाराज केवल धर्म और अध्यात्म तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आधुनिक शिक्षा को भी समान महत्व दिया। आपके पूज्य नाना स्वर्गीय पंडित श्रीराम जी झा, जो संस्कृत महाविद्यालय में प्रधानाध्यापक थे, उन्होंने आपको संस्कृत के साथ अन्य विषयों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उनकी प्रेरणा से आपने उच्च शिक्षा प्राप्त की, स्नातक के बाद नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए किया और बिजनेस, पब्लिक रिलेशन एवं प्रबंधन का भी अध्ययन किया। आपने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं भी दीं।
भगवान शिव के प्रति आपकी विशेष श्रद्धा रही है। आपने द्वादश ज्योतिलिंर्गों की यात्रा पूर्ण की तथा 51 शक्तिपीठों के दर्शन का संकल्प लिया, जिनमें से कई शक्तिपीठों के दर्शन आप कर चुके हैं। नया उदासीन अखाड़ा के संत परम पूज्य श्री भागवत मुनी (फलाहारी बाबा) महाराज की विशेष कृपा भी आपके ऊपर रही है।

श्री हरिवंश जी महाराज का मानना है कि यदि भारत को पुन: विश्वगुरु बनाना है, तो युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ना होगा। इसी उद्देश्य से वे युवाओं को भगवद्गीता, अध्यात्म, प्रबंधन एवं जीवन मूल्यों का ज्ञान देकर सही दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। उनकी कथाओं में केवल धार्मिक प्रसंग ही नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन, पारिवारिक संबंध, मानसिक शांति और सामाजिक मूल्यों की भी गहन शिक्षा मिलती है।
धर्म प्रचार के साथ-साथ श्री हरिवंश जी महाराज समाज सेवा को भी अत्यंत महत्व देते हैं। वे नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारते हैं। गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण, अनाथालयों में सेवा, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज के वंचित वर्गों के प्रति करुणा और सहयोग उनकी विशेष पहचान है। उनका मानना है कि नि:स्वार्थ सेवा ही सच्चा धर्म है और सेवा भाव से किया गया कार्य ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।

कर्म-सिद्धांत: भारतीय दर्शन का मूल आधार

Vinkmag ad

Read Previous

“ग्रहों की गूंज, जीवन की दिशा: आचार्य आदित्य झा”

Read Next

दैनिक जीवन में ज्योतिष विज्ञान का प्रयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular