धन के अभाव में व्यक्ति का जीवन निर्वाह कठिन हो जाता है और कई बार कठिन परिश्रम के उपरान्त भी वह धन कमाने में असमर्थ रह जाता है। इस लेख में मैं आपको लक्ष्मी प्राप्ति के कुछ सरल उपाय बता रही हूँ। आशा है इन्हें अपनाकर आप अपना जीवन सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे। मेरा उद्देश्य केवल यही है कि आप धन धान्य से संपन्न हो व महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे।
*अगर आप अपने जीवन में सुख बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मन्दिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें।
* अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक रुपए का सिक्का लें और उसे अपने मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार को पूरे दिन उसे मन्दिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। शुक्रवार के दिन यह उपाय करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

* अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मन्दिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। शुक्रवार को ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
*अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रूपए का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें।
अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मन्दिर के पुजारी को दान कर दें। शुक्रवार के दिन ऐसा करने से आपकी धन-सम्पदा में खूब बढ़ोतरी होगी।
*अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।
*अगर आप अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, अपने बिजनेस को बहुत आगे तक ले जाना चाहते हैं। तो शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, आसन पर बैठकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है-ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:। इस मंत्र का कम से कम 11 बार जप करना चाहिए।
*अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिये शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए।
अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दीवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

*नित्य प्रात:काल उठकर भगवती लक्ष्मी की प्रतिमा को प्रणाम करें व लाल पुष्प अर्पित करें।
*घर के खाने में से पहली रोटी गाय के लिए निकालें।
*अपने खाने का कुछ हिस्सा कौओं व पक्षियों को डालें।
*रात को बर्तन साफ कर रखें। जूठे बर्तन रसाई में ना छोड़े।
*पीपल के पत्ते पर राम लिखकर उस पर कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
*शुक्रवार से शुरू कर नित्य सांयकाल में महालक्ष्मी या तुलसी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलायें।
*आटा सदैव शनिवार को ही पिसवाएं व उसमें थोड़ा काला चना भी डाल दें।
*चीटियों को आटे में बूरा चीनी मिलाकर डाला करें।
*तीन शुक्रवार लक्ष्मी नारायण मंदिर में 11 कन्याओं को खीर व मिश्री खिलाएं व उपहार दें।
*झाडू़ हमेशा ऐसी जगह रखें जहां किसी को दिखाई न दें।
*प्रत्येक अमावस्या पर घर की सफाई कर गंगाजल में थोड़ा गोमूत्र मिलाकर घर में छिड़के व पांच अगरबत्ती जलाएं।
*11 कौड़ियों को सिंदूर लगाकर पीले कपड़े में बांधकर धन के स्थान पर रखें।
