ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

टैरो कार्ड खोले ब्रह्मांड के रहस्य

टैरो कार्ड के बारे में कहा जाता है कि आप इनसे किसी भी सवाल का जवाब हासिल कर सकते हैं। खासतौर पर आपकी निजी समस्याओं को सुलझाने के लिए टैरो कार्ड बहुत ही असरदार माने जाते हैं। इसके साथ ही टैरो कार्ड के साथ ब्रह्मांड के कई रहस्य भी जुड़े हैं।
टैरो कार्ड ब्रह्मांड की रहस्यमयी ऊर्जा को बताने वाले दिव्य अनुग्रह कार्ड हैं जो ज्योतिष, मनोविज्ञान और ब्रह्मांडीय शक्ति के सहारे व्यक्ति की मनोवृत्ति, प्रवृत्ति, उसका आने वाला समय व पिछला समय, सब कुछ संकेत के रूप में बताते हैं। टैरो कार्ड का उपयोग व्यक्तिगत समस्याओं के समाधन के साथ स्वयं ब्रहमांड के रहस्यों तथा मनुष्य के मन के अन्दर समाहित रहस्यों को जानने, समझने के लिए किया जाता है। टैरो कार्ड वे पत्ते हैं जो आपके लिए किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में सक्षम हैं।

क्या है टैरो कार्ड
टैरो कार्ड में मुख्य रूप से 78 कार्डस होते हैं जो मेजर अरकाना व माइनर अरकाना में विभाजित होते हैं। अरकाना का अर्थ है रहस्य, यह शब्द लैटिन, आरकेनम से आया है। कुल 78 पत्तों में 22 पत्ते मृृत्यु, इच्छा, प्यार आदि के चित्रों के साथ होते हैं और मेजर अरकाना कहलाते हैं, इनसे जीवन की यात्रा का पता चलता है। बाकी बचे 56 माइनर अरकाना चार किस्मों में बंटे रहते हैं। अरकाना के अर्थ के साथ-साथ उसके भावार्थ को समझना भी जरूरी होता है।
जैस, टैरो कार्ड में एक कार्ड जिसे डेथ कार्ड का नाम दिया गया है, को लोग सबसे ज्यादा गलत समझते हैं। यह कार्ड अपने अशुभ नाम के कारण सबसे ज्यादा प्रसिद्व भी है। परन्तु यह परिवर्तन का प्रतीक है जो यह दर्शाता है कि जीवन के एक चरण का अन्त और दूसरे नए चरण की शुरुआत है। टैरो के पत्तों के अन्दर असंख्य रहस्य छुपे हैं। प्रत्येक टैरो कार्ड में एक छवि होती है और अनुभवी टैरो रीडर प्रत्येक छवि के पीछे का अर्थ, महत्व की व्याख्या सामने वाले व्यक्ति के वाइब्रेशन को अपनी और टैरो की वाइब्रेशन, तीनों से जोड़कर बताता है। टैरो से पफलकथन के लिए जन्म तिथि आदि की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती है।


टैरो रीडर की विशेषताएं
टैरो रीडर अगर अच्छा साध्क अथवा साध्किा हैं, तो टैरो कार्ड के माध्यम से सटीक पफलकथन करने में सपफलता प्राप्त करते हैं। टैरो कार्ड हो अथवा ज्योतिष शास्त्रा, हस्तरेखा विज्ञान अथवा पराशक्ति के उपाय, यह सब उन व्यक्तियों पर सबसे ज्यादा खरे उतरते हैं, जो नए विचार, नई मान्यताओं को ग्रहण कर अपने आस-पास कुछ भी बदलने को तैयार रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग अपनी पुरानी धरणाओं, मान्यताओं, विचारों या आदर्शों के परे जीवनशैली में परिवर्तन लाने में असक्षम रहते हैं, उन्हें यह सब उपाय न्यूनतम मात्रा में फायदा पहुंचाते हैं।
सहज ज्ञानयुक्त समझ जिसे अंग्रेजी में इन्टयूटिव इन्टरप्रेटेशन कहते हैं का टैरो रीडिंग में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। टैरो कार्ड की रीडिंग आपको ब्रह्माण्ड से जोड़ती है, जैसे-जैसे टैरो कार्ड रीडर गहराई में जाते हैं, एक कार्ड का दूसरे कार्ड से सम्बन्ध् और आपका इस ब्रह्माण्ड से जुड़ाव और उद्देश्य पता चलता जाता है।
टैरो कार्ड रीडर को अध्यात्म क्षेत्रा का अच्छा ज्ञान तथा सकारात्मक मनोस्थिति तथा स्थिर मन, प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व का होना अनिवार्य है। अगर टैरो कार्ड रीडर अशांत मन की अवस्था में टैरो रीडिंग करते हैं तो पफलकथन में चूक होने की सम्भावनाएं अध्कि हो जाती हैं। अवचेतन मन से जुड़े रहस्यों को टैरो कार्ड के माध्यम से सहज रूप से अंर्तज्ञान से सम्पन्न टैरो रीडर बाहर निकालकर लाता है।

महिलाएं ही पढ़ सकती हैं बेहतर
अक्सर टैरो कार्ड के विषय में कहा जाता है कि पुरूषों की अपेक्षा स्त्रिायां टैरो कार्ड की व्याख्या एवं पफलकथन सटीक करती हैं।
इसके पीछे मान्यताएं हैं कि जब विश्व युद्व के समय सैनिक लड़ाई पर जाते थे, तो उनकी पत्नियां टैरो कार्ड के द्वारा यह पता लगाती थीं कि उनके पति युद्व से वापस जीवित आएंगे या नहीं, इसलिए टैरो कार्ड रीडिंग का प्रचलन स्त्रिायों के द्वारा अध्कि चर्चा में आता है।

Vinkmag ad

Read Previous

क्या AI की भविष्यवाणी पर भरोसा किया जा सकता है?

Read Next

ग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular