ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

सामा चकेवा, मिथिला का एक महत्वपूर्ण त्यौहार

सामा चकेवा, मिथिला का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो भाई बहन के असीम प्रेम को दर्शाता है, इस त्यौहार का जिक्र विष्णु पुराण मे भी पाया गया है, मिथिला के संस्कृति को जीवित रखता ये त्यौहार, धीरे धीरे कुछ गाँवों तक सीमित रह गया है, आइये मिथिला के इस त्यौहार के बारे मे विस्तार से जाने औऱ मिथिला की संस्कृति को जाने पहचाने। रक्षाबंधन, भाई दूज के बारे मे सभी जानते हैं परंतु भाई बहनों का एक औऱ त्यौहार सामा चकेवा भाई बहन के प्रेम पर आधारित है जो मिथिला के संस्कृति का प्रतीक है।


सामा चकेवा की कहानी कुछ ऐसी है की श्यामा श्री कृष्ण की बेटी थी और साम्ब जिसे मैथिलि में सतभइयां के नाम से जाना जाता है , श्यामा का भाई था। दोनों में असीम स्नेह था। श्यामा का विवाह चारुदत्त नामक ऋषि से हुई। श्यामा प्रकृति प्रेमी थी और चिड़ियां , फूल पत्तों से खेलती थी। श्री कृष्णा का मंत्री चुरक जिसे चुगला से नाम से बाद में जाना गया , चुगली कर कर के श्री कृष्ण के कान भरना शुरू किया और कृष्णा क्रुद्ध होकर श्यामा को पक्षी बना दिए , चारुदत्त भी शिवजी को प्रसन्न कर पक्षी का रूप ले लिया और दोनों चकवा और चकवी नाम से जंगल में रहने लगे। चुरक दोनों को खत्म करने के लिए जंगल में आग लगा दिया मगर ईश्वर की कृपा से बारिश हो गयी और दोनों बच गए। इधर साम्ब गुरुकुल से शिक्षा ग्रहण करके लौटा तो उसे अपनी बहन के बारे में पता चला तो श्री कृष्णा को कठिन परिश्रम से मनाने में सफल रहा। तब श्री कृष्ण ने कहा कार्तिक महीने में तुम्हारी बहन आएगी और पूर्णिमा को पुनः लौट जायेगी। तब से ये भाई बहनो का त्यौहार मनाया जाता है।
सामा चकेवा त्यौहार कार्तिक षष्ठी के अगले दिन यानी छठ के खरना के दिन शुरू होता है और पूर्णिमा के दिन खत्म होता है, जिस दिन मिटटी के बनाये सभी मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
इस त्यौहार में छोटी छोटी मिटटी की मूर्तियां बनायी जाती है , मूर्तियों में सामा, चकेवा , सतभइयां , चुगला , वृन्दावन आदि रहता है। पूर्णमासी के दिन भाई उन मूर्तियों को घुटनों से तोड़ता है और चुगला में आग लगाया जाता है। गाना बजाना होता है। “चकवा भैया लेल डाला छीन, सुन गए राम सजनी ” ये एक गाना घर घर में सुनने को मिलता है।
सामा चकेवा पर्व मिथिला संस्कृति की एक पहचान है और मिथिला वासियों को इस पर्व को जीवित रखने का भरपूर प्रयास करना चाहिए।

Vinkmag ad

Read Previous

यम द्वितीया (भैया दूज): यम और यमुना के अटूट स्नेह की कथा

Read Next

महापर्व छठ: आस्था के पीछे छिपे पौराणिक रहस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular