आकर्षण के नियम केवल इसी सिद्धांत पर कार्य करते हैं जो सिद्धांत हमें सीखाता है कि सब कुछ ऊर्जा है। इस दुनिया में हम जो कुछ देखते हैं वह सब केवल एक ऊर्जा से ही निर्मित हुआ है, बना है। इसीलिए जिसतरह की भी ऊर्जा आपके भीतर से बाहर जाती है, परिणाम स्वरूप भी आपके पास उसी तरह की ऊर्जा ही लौटती है।
इसलिए आकर्षण के नियम का सिद्धांत हमें यह सीखाता है के अगर आप आकर्षण के नियम का इस्तेमाल करके अपने जीवन में कुछ भी आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने माइंडसेट अर्थात अपने थॉट्स को बदलने की आवश्यकता होगी। एक पॉजिटिव माइंडसेट रखना बहुत ही आवश्यक और बहुत ही अनिवार्य है।
अपने जीवन में एक पॉजिटिव माइंडसेट का चयन करने के बाद यह बहुत ही आवश्यक हो जाता है कि जो भी आपका लक्ष्य है, या जो कुछ भी आप अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं उसके लिए कर्म करना शुरू कीजिए। साथ ही अगर आपको कुछ कठिनाइयों या मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो उन सभी का सामना आपको उसी पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ ही करना होगा उसी पॉजिटिव माइंडसेट के साथ ही करना होगा जिसका आपने चयन किया है।

पॉजिटिव माइंडसेट अपने जीवन में उतारने के लिए और बनाने के लिए आपको सबसे पहले उन चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा जो आप अपने जीवन में आकर्षित करना चाहते हैं या जो चीजें आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हो। साथ ही आपको उन सभी वस्तुओं चीजों और लोगों से ध्यान हटाना होगा जो आप अपने जीवन में नहीं चाहते।
कुछ भी आकर्षित करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप जो कुछ भी चाहते हैं अपने जीवन में आना उसकी कल्पना कुछ इस तरह से कीजिए कि वह आप आॅलरेडी पा चुके हैं। कल्पना कीजिए कि आप वह नई गाड़ी जो आप पाना चाहते हैं आप अपनी कल्पना में उसी गाड़ी में बैठे हुए हैं और उसी नई गाड़ी को चला रहे हैं।
कल्पनात्मक विचारों में बहुत ही बड़ी मात्रा में शक्ति और ऊर्जा होती है जो ब्रह्मांड में जाती है। आपको हर वक्त उसी पॉजिटिव माइंडसेट में कल्पना करनी होगी जो कुछ आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं।

आपको चाहिए कि आप रोज कम से कम 15 मिनट आंखें बंद करके अपना ध्यान उस पॉजिटिव माइंडसेट और अपने कल्पनात्मक विचारों पर केंद्रित करिए जिसमें आप यही कल्पना कीजिए कि जो आप पाना चाहते हैं जब वह आपको मिल जाएगा तो आप किस तरह उसे इस्तेमाल करेंगे या किस तरह खुश होंगे।
सबसे बढ़िया है कि आप अपनी सफलता की कल्पना कीजिए। हमेशा आपकी कल्पना में आपकी सफलता ही होनी चाहिए। कल्पना कीजिए कि आप जिस भी कंपनी में काम करते हैं वहां आपको तरक्की मिल रही है। आपको यह कल्पना नहीं करनी कि आप रोज की तरह एक साधारण व्यक्ति की तरह एक साधारण काम कर रहे हैं। आपका काम रोज बहुत ही अच्छा हो रहा है और आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिल रही है। उदाहरण के तौर पर अगर आप चाहते हैं कि आपके पास एक नई और शानदार गाड़ी हो, तो आपको अपना ध्यान कौन सी शानदार और नई गाड़ी आप अपने जीवन में आकर्षित करना चाहते हैं उस पर केंद्रित करना होगा बजाय अपनी पुरानी और बेकार और टूटी हुई गाड़ी पर।
