मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक बेहद अनोखा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला! हंगर फ्री भारत और हर मास एक उपवास के पावन संकल्प के तहत आस्था 11 और सुपरस्टार्स 11 के बीच यह चौरिटी मैच आयोजित किया गया।
जहाँ एक तरफ संतों की टीम थी, वहीं दूसरी तरफ टीवी और सिनेमा के सितारों का जलवा था! संतों की टीम ने यह मैच जीता।

संतों की टीम के कप्तान श्री चिन्मयानंद बापू थे वही सितारों की टीम के कप्तान सांसद रविकिशन जी थे। इस मैच में वानप्रस्थ धाम, श्रीधाम वृन्दावन के संस्थापक पूज्य डॉ. चतुर नारायण पाराशर जी महाराज ने भी इस मुकाबले में स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट मैच खेला। महाराज जी ने खेल में सक्रिय भागीदारी करते हुए भूखमुक्त भारत के इस पवित्र संकल्प में अपना योगदान दिया। उनकी यह सहभागिता अध्यात्म, सेवा और खेल भावना के सुंदर समन्वय का प्रेरक उदाहरण रही।
इस रोमांचक महामुकाबले में संतों की टीम आस्था 11 ने शानदार विजय प्राप्त की। यह विजय संत-महापुरुषों की ऊर्जा, एकाग्रता और उत्साह का सुंदर परिचय है। संयम, अनुशासन और सामूहिक प्रयास के साथ खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी, कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी तथा अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री चिराग पासवान जी एवं श्री कपिल मिश्रा जी के कर-कमलों से विजेता टीम आस्था 11 को ट्रॉफी प्रदान की गई। यह सम्मान पूरी टीम के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण रहा।
