कंटेंट क्रिएशन व ग्राफिक्स डिजाइनिंग के क्षेत्र में सुभाष झा का लगभग 16 वर्षों का कार्यानुभव है। हालांकि, इस दौरान उनके रचनात्मक व्यक्तित्व ने उन्हें लेखन के क्षेत्र में काफी सक्रिय रखा है। एक जिज्ञासु के तौर पर अध्यात्म और दर्शन में उनकी विशेष रुचि रही है और यही वजह है कि इसके विविध पहलुओं को समझने का प्रयास करते हुए, एक लेखक के रूप में वह उस दृष्टिकोण को एक सरल भाषा में लोगों से साझा करने का प्रयास करते रहते हैं।
अध्यात्मिक पत्रिका, ज्योतिष पत्रिका, समाचार पत्र से लगातार जुड़ हुए है। इनकी कोशिश है कि अपनी लेखनी के माध्यम से खुद की जिज्ञासा के साथ-साथ लोगों की जिज्ञासा को भी समझें और उससे जुड़े जवाब उनके सम्मुख प्रस्तुत कर पाएँ।