ज्योतिष वाटिका के माध्यम से जीवन की समस्याओं का सटीक मार्गदर्शन और समाधान

पत्रिका के बारे में जानें

सर्वे भवन्तु सुखिनः” के दिव्य वैदिक सिद्धांत पर आधारित हमारी पत्रिका का मूल उद्देश्य समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है। यह पत्रिका सनातन धर्म की शाश्वत परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र की प्रामाणिक व्याख्याओं तथा वास्तु विज्ञान के सिद्धांतों को सरल, शुद्ध एवं प्रमाणिक रूप में जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।

ज्योतिष वाटिका पत्रिका एवं वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य

देशभर में सनातन धर्म के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक धर्मगुरुओं, कथावाचकों तथा ज्योतिष के विद्वान आचार्यों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस मंच के माध्यम से उनके ज्ञानवर्धक विचार, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और जीवनोपयोगी शिक्षाएं सरलता से जन-जन तक पहुँच सकेंगी।

सनातन धर्म में अनेक ऐसे प्रेरणास्रोत विद्वान हैं, जिनका ज्ञान और अनुभव अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद आम लोगों तक व्यापक रूप से नहीं पहुँच पाता। सोशल मीडिया भी कई बार सीमित स्तर पर ही उनके बारे में जानकारी उपलब्ध करा पाता है।

ज्योतिष वाटिका पत्रिका एवं वेबसाइट के माध्यम से ऐसे विद्वानों के विचार, उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ, आध्यात्मिक अनुभव तथा समाज के लिए उनके योगदान को व्यापक रूप से प्रकाशित कर उन्हें उचित पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

guide to astrology